अफगान मंत्री के स्वागत पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, बीजेपी को कोसा

श्रीनगर/एजेंसी। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी -नीत सरकार पर रविवार को हमला बोला। महबूबा ने कहा कि एक तरफ भारत के मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर तालिबान-शासित अफगानिस्तान को अपनाया जा रहा है। यह पार्टी के आंतरिक पाखंड को दर्शाता है। दरअसल महबूबा मुफ्ती की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत ने अफगानिस्तान के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाने का फैसला किया है और वहां के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी भारत दौरे पर हैं।
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाते हुए कहा कि ‘लव जिहाद’, ‘जमीन जिहाद’, ‘वोट जिहाद’ और ‘गाय जिहाद’ के नाम पर, बीजेपी ने बार-बार अपनी ही मुस्लिम आबादी को निशाना बनाया है और उन्हें बदनाम करने वाले बयान फैलाए हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेतृत्व में लोकतंत्र की जननी भारत ने जिहाद के अग्रदूत तालिबान को अपनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए हर तरह की सहायता देने का फैसला किया है, जिसमें अफगान छात्रों को शैक्षिक छात्रवृत्ति प्रदान करना भी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button