दिल्ली मेट्रो भी सुरक्षित नहीं! महिला के मुंह पर अपना प्राइवेट पार्ट लगाने की कोशिश की

 

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर एक लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना 2 जून की है, जब आरोपी ने पता पूछने के बहाने पीड़िता के मुंह पर 3 बार अपना प्राइवेट पार्ट लगाने की कोशिश की थी। बाद में पीड़िता ने घटना की शिकायत की थी। उसने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि उसे दिल्ली के जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। पीड़िता ने ट्विट्स के जरिए घटना का पूरा विवरण दिया।

मीडिया को बताते हुए, पीड़िता ने कहा, “मुझे दिल्ली के जोर बाग जैसे स्टेशन पर इसकी उम्मीद नहीं है, जो सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक माना जाता है। अगर ऐसा कुछ होता है, तो यह वास्तव में मेरे लिए भयावह है। क्योंकि मैं आगे नहीं सोच पा रही हूं।” पीड़िता ने आरोप लगाया कि मेट्रो स्टेशन पर मौजूद सीआईएसएफ अधिकारियों ने भी उस व्यक्ति के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। महिला ने आगे कहा कि “यह इतना भयावह था कि मुझे नहीं पता था कि कैसे प्रतिक्रिया दूं। अगर सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक किया जाता है, तो उसमें साफ देखा जा सकता है। मैं काफी डर गई थी और जितनी जल्दी हो सके वहां से भागना चाहती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button