रास्ता भटक गई बीएसएफ की महिला विंग? टिहरी गढ़वाल से गंगा में राफ्टिंग करते हुए पहुंच गई आरा

BSF's women wing lost its way? Reached Ara while rafting in Ganga from Tehri Garhwal

आरा/बिहार। बीएसएफ की एक महिला राफ्टिंग टीम देवप्रयाग से गंगासागर तक की साहसिक यात्रा पर निकली है। यह टीम स्वच्छ गंगा और महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर 53 दिनों में ढाई हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगी। भोजपुर जिले के महुली घाट पर जिला गंगा समिति ने टीम का भव्य स्वागत किया। इस टीम में भोजपुर जिले की ब्यूटी कुमारी भी शामिल हैं। गंगा नदी में राफ्टिंग करते हुए बीएसएफ की महिला टीम भोजपुर पहुंच गई। टीम का नेतृत्व प्रिया मेनन और प्रियंका कुमारी कर रही हैं।
जिला गंगा समिति के जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में समिति के युवा दल ने महिला टीम का स्वागत किया। यह टीम उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल स्थित देवप्रयाग से पश्चिम बंगाल के गंगासागर तक की यात्रा कर रही है। यह यात्रा 53 दिनों तक चलेगी और इस दौरान टीम ढाई हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ गंगा और महिला सशक्तिकरण का संदेश देना है। पदाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि गंगा हमारी सांस्कृतिक विरासत और देश की धरोहर है। पहली बार कोई महिला टीम गंगा नदी में राफ्टिंग करके यह संदेश दे रही है। जिला गंगा समिति के सदस्यों ने सभी महिला जवानों को इस साहसिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। महिला टीम ने समिति के सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किए।
इस टीम में भोजपुर जिले की ब्यूटी कुमारी भी शामिल हैं, जो बड़हरा प्रखंड के करजा भूसौला गांव की रहने वाली हैं। ब्यूटी कुमारी बीएसएफ की जवान हैं। उनका इस टीम में होना जिले के लिए गर्व की बात है। बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट विकास कुमार ने कहा, ‘हमें सौभाग्य मिला है कि हम अपने महिला टीम के साथियों से साथ पूरी यात्रा में लोगों को गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाने के लिए जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button