सीएम रेखा गुप्ता ने राजीव गांधी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से बात कर जाना हाल

पूर्वी दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को राजीव गांधी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने वार्डों का दौरा किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया। मुख्यमंत्री के साथ विधायक संजय गोयल भी मौजूद रहे। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें अस्पताल की सुविधाओं, चिकित्सकीय सेवाओं और संसाधनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
सीएम रेखा गुप्ता ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का भरोसा दिलाया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी तरह की कमी को तुरंत दूर किया जाए।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से यह भी कहा कि अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के लिए साफ-सुथरा वातावरण, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता और उचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कर्मचारियों से संवाद करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की संतुष्टि हमेशा प्राथमिकता हो।
इस निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन ने बताया कि राजीव गांधी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में विभिन्न विभागों में लगातार सुधार और नवीनीकरण कार्य चल रहे हैं, ताकि मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। सीएम के इस दौरे से अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों में संतोष और उत्साह की भावना देखी गई, जबकि स्थानीय लोग इसे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देख रहे हैं।

WhatsApp Image 2025-12-24 at 11.44.11 AM (1)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button