लड़की के साथ पहले खुद किया रेप फिर चाचा से भी कराया गंदा काम, कलमा पढ़ाकर जबरन खिलाया गौ मांस

गुरुग्राम। दिल्ली की रहने वाली एक लड़की के साथ पहले बलात्कार हुआ फिर उसे जबरहन गाय का मांस खिलाया गया। अब यह लड़की इंसाफ के लिए इधर-उधर भटक रही है। लड़की ने अपने बयान में काफी दर्दनाक बातों का जिक्र किया है जिसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। रेप पीड़िता के मुताबिक, उसके साथ कई बार रेप किया गया और उसे जबरन गाय का मांस खिलाया गया। यहीं नहीं लड़की को कलमा पढ़ाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश भी की गई। लड़की के शिकायत के बाद गुरुग्राम पुलिस ने 13 मई को आईपीसी की धारा 376D, 328, 323, 506 IT एक्ट 66E के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर दिल्ली के पहाड़गंज थाने में केस ट्रांसफर किया है। लेकिन अब तक पुलिस ने जांच शुरू नहीं की है। पीड़िता ने बताया कि 14 मई से लगातार वह दिल्ली के पहाड़गंज थाने के चक्कर काट रही है। जानकारी के लिए बता दें कि लड़की के साथ रेप की वारदात सबसे पहले पहाड़गंज के होटल में हुई, जिसके कारण पुलिस को जीरो एफआईआर दर्ज करना पड़ा और केस दिल्ली ट्रांसफर कर दिया। पीड़िता ने महिला आयोग में ईमेंल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी सैफ से लड़की की मुलाकात गुरुग्राम में इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर हुई थी। लड़की हर रोज दिल्ली से गुरुग्राम नौकरी करने के लिए जाती थी। आरोपी सैफ वहीं पर बस स्टैंड पर टाइमिंग काउंटर पर काम करता था। इसके जरिए वह पीड़िता लड़की पर पूरी नजर बनाए रखता था। एक दिन वो पीड़िता को रोक कर बोला कि कोरोना के कारण उसेक दोस्त की नौकरी चली गई है, तुम उसे अपने ऑफिस में लगवा दो। इस बीच दोनों के नंबर एक्सचेंज हुए और आरोपी सैफ लड़की को हर दिन मैसेज करने लगा। दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी सैफ ने लड़की से शादी का झांसा दिया और कहा कि वो उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है।

लड़की ने इस बीच लड़के के प्रपोजल को मना कर दिया और कहा कि वो हिंदू है और किसी दूसरे धर्म में उसकी शादी नहीं हो सकती है। इस बीच आरोपी सैफ उसके पीछे पड़ा रहा और एक दिन लड़की को स्टेशन पर बुलाया और कहा कि वो वापस अपने घर बिहार जा रहा है और एक बार वह मिलना चाहता है। लड़की मिलने पहुंची और उसे बिरयानी खिलाई। इसके बाद लड़की की तबीयत बिगड़ने लगी। लड़की को इसके बाद पहाड़गंज के एक होटल में ले जाया गया जहां उसके साथ रेप किया और वीडियो तक बनाया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और लड़की को बिहार लेकर चला गया। बिहार में आरोपी के पिता और साथियों ने भी उसका रेप किया। फिर उसे वापस गुरुग्राम लेकर आया, यहां भी लड़की के साथ रेप हुआ।

लड़की को दोस्तों के घर ले जाकर कलमा पढ़ावाया गया और फिर आरोपी सैफ लड़की को अपनी बुआ के घर ले गया जहां उसे जबरन गाय का मांस खिलाया गया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी सैफ के चाचा ने भी उसके साथ गंदा काम किया। इस दौरान लड़का उसे मारता और पीटता भी था। 10 मई के बाद सैफ पीड़ित लड़की को छोड़कर लापता हो गया है। एक एनजीओ की मदद से पीड़िता ने गुरुग्राम में शिकयत दी जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज तो कर ली लेकिन पीड़िता लगातार इंसाफ के लिए भटक रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button