गाजियाबाद में मौलाना की घिनौनी करतूत, ब्लैकमेल करने की धमकी देकर युवती से दो साल तक दुष्कर्म

गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती को शिक्षा देने के बहाने दो साल से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा मौलाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित ने युवती का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपित ने युवती को धमका दिया था। इसलिए युवती ने घर में किसी से घटना का जिक्र नहीं किया। क्षेत्र में वीडियो प्रसारित होने के बाद स्वजन ने मामले की शिकायत पुलिस से की।
पुलिस के अनुसार, युवती गांव में स्थित मस्जिद के मौलाना से पढ़ाई के जाती थी। करीब दो वर्ष पूर्व आरोपित ने युवती को धमकाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर दो साल से दुष्कर्म कर रहा था। कुछ दिन पूर्व वीडियो प्रसारित हो गया। गांव में वीडियो लोगों के मोबाइल पर प्रसारित होने के बाद स्वजन को भी इसका पता चला। स्वजन ने युवती से घटना की जानकारी ली, तब उसने पूरी बात बताई। परेशान स्वजन ने मसूरी थाने में मामले की शिकायत की।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित मौलाना 25 वर्षीय जब्बाद को गिरफ्तार किया है। आरोपित से उसका मोबाइल भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो प्रसारित करने वालों पर की भी तलाश की जा रही है। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button