लालकिले की प्राचीर से बोले पीएम मोदी,अगले 25 साल देश के लिए काफी महत्वपूर्ण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले 25 सालों में ‘पंच प्रण’ पर काम करना होगा। अगले 25 साल देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। देश अब बहुत बड़े संकल्प लेकर चल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि छोटे संकल्प से आजादी हासिल नहीं कर पाते। अमृत महोत्सव के दौरान  देशवासियों ने देश के हर कोने में लक्ष्यावधि कार्यक्रम किये। शायद इतिहास में इतना विशाल, व्यापक, लंबा एक ही मकसद का उत्सव मनाया गया हो। वो शायद एक पहली घटना हुई है।

पीएम मोदी ने कहा कि 75 साल में आज इन सबको और  देश के कोटि-कोटि नागरिकों को, जिन्होंने 75 साल में अनेक कठिनाइयों के बीच भी देश को आगे बढ़ाने के लिए अपने से जो हो सका, वो करने का प्रयास किया है, को स्मरण करने का दिन है। आजादी के इतने दशकों बाद पूरे विश्व का भारत की तरफ देखने का नजरिया बदल चुका है। विश्व, भारत की तरफ गर्व और अपेक्षा से देख रहा है। समस्याओं का समाधान भारत की धरती पर, दुनिया खोजने लगी है।

लाल किले की दीवारों ने हिन्दुस्तान के हर बदलते हुए सियासी रंग को बहुत करीब से देखा है। आज़ाद हिन्दुस्तान में बनते-बिगड़ते वक़्त को ही नहीं बल्कि उस दौर को भी देखा है जब देश अंग्रेजों का गुलाम था। साढ़े तीन सौ साल में हिन्दुस्तान का वक़्त बदलता रहा और उस वक़्त की गवाही देता रहा लालकिला। कभी शाहजहां की सल्तनत थी आज लोकतंत्र के मंदिर की इस चौखट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खड़े हैं। 15 अगस्त के मौके पर भारत को आजादी मिले 75 साल पूरे हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9वीं बार लाल किला की प्राचीर से तिरंगा झंडा फहराया। इस बार स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने का जश्न अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने इस साल 15, अगस्त, 2022 को मिलाकर कुल नौ बार ध्वजारोहण किया।

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्रता दिवस पर कुल 17 बार देशवासियों को संबोधित किया। उनके बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 16 बार 15 अगस्त को भाषण दिया वहीं, साल 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह ने कुल 10 बार लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button