हनी सिंह को ड्रग्स और शराब की लग गई थी लत, रिहैब सेंटर में भी बिताए थे दिन

अपने रैप और गानों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। हनी सिंह ने न सिर्फ शानदार गाने गाए, बल्कि अपने करियर में कई बेहतरीन म्यूजिक वीडियो भी दिए। कम समय में ही हनी सिंह ने काफी नाम कमा लिया था। करियर की ऊंचाइयों पर होने के बाद एक वक्त ऐसा आया जब वह इंडस्ट्री से एकदम गायब हो गए। हनी सिंह ने बीते कल अपना 39 वां जन्मदिन मनाया। आइए आपको बताते हैं उनके कैरियर की ढलान की कहानी।

हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। ग्रीन टी स्कूल यूनाइटेड किंगडम में म्यूजिक की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली में रैपिंग शुरू करने के लिए वह वापस भारत आ गए थे। कम समय में ही हनी सिंह यूथ के बीच काफी प्रसिद्ध हो गए थे, लाखों लोगों की जुबान पर बस उन्हीं के रैप थे। हनी सिंह ने लक 28 कुड़ी दा गाना दिलजीत दोसांझ के साथ मिलकर गाया था, जोकि BBC एशियन डाउनलोड चार्ट 2011 की लिस्ट में नंबर एक पर था। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने गाए। उनके हर गाने में यो यो हनी सिंह रैप का हिस्सा जरूर होता था।

फेमस रैपर और सिंगर होने के बावजूद भी हनी सिंह को इंग्लिश में गाना बिल्कुल पसंद नहीं, वह हमेशा ही पंजाबी या हिंदी गाने गाते हैं। उन्होंने शाहरुख खान और सैफ अली खान जैसे एक्टर्स के सॉन्ग में अपनी आवाज दी है। हनी सिंह एंटरटेनमेंट की दुनिया से अचानक गायब हो गए। बता दें कुछ वर्ष पहले उनके रिहैब सेंटर में अपना इलाज करवाने की भी खबरें आई थीं । कहा जा रहा था कि हनी सिंह अपनी ड्रग और शराब की लत की वजह से रिहैब में एडमिट हुए थे। हालांकि बाद में हनी सिंह ने इसे गलत बताया था।

 हनी सिंह ने कहा था सच है कि मैं बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा हूं। यह सब 18 महीने चला, इस दौरान मैंने 4 डॉक्टर बदले। दवाइयां भी मुझ पर काम नहीं कर रही थी। मेरे साथ अजीब चीजें हो रही थी। बाइपोलर डिसऑर्डर के साथ ही हनी सिंह को शराब की लत भी लग गई थी और उन्हें इसका इलाज भी कराना पड़ा। हनी सिंह को ऐसा लगता था जैसे वह बर्बादी की तरफ जा रहे हैं। डॉक्टर को हनी सिंह की बीमारी डाइग्नोस करने में बहुत दिक्कतें आईं। हनी सिंह के केस में उन्हें कई महीनों दवाइयां सूट नहीं करती थी। इसकी वजह से हनी सिंह फ्रस्ट्रेशन का शिकार हो रहे थे। बाद में डॉक्टर की एक टीम ने उनकी बीमारी का सही डाइग्नोस कर इलाज शुरू किया और धीरे-धीरे हनी सिंह डिसऑर्डर से ठीक होने में कामयाब हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button