सीमापुरी थाना इलाके के दिलशाद कॉलोनी में पकड़ा गया सेक्स रैकेट

राजीव गौड़,(दिल्ली ब्यूरो)। सीमापुरी थाना इलाके के दिलशाद कॉलोनी में सेक्स रैकेट चल रहा था। लोकल पुलिस और जिले के स्पेशल स्टाफ ने जॉइंट टीम ने रविवार रात को इसका भंडाफोड़ किया। 38 साल की महिला इसकी संचालक थी। कस्टमर लाने के लिए एक दलाल भी रखा हुआ था। नोएडा, यमुना विहार और मुस्तफाबाद की तीन 20 से 30 साल के बीच की उम्र वाली तीन महिलाओं से धंधा करवाया जा रहा था।
डीसीपी (शाहदरा) आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ को दिलशाद कॉलोनी में जिस्मफरोशी का धंधा चलने की खबर मिली थी। सीमापुरी थाने के इंस्पेक्टर रामबीर सिंह तोमर और स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर विकास कुमार की देखरेख में एक टीम बनाई गई। एक पुलिसकर्मी को 2000 रुपये देकर नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया। घर के बाहर एक प्रिंस नाम का लड़का मिला, जिसने नकली ग्राहक को लड़की का ऑफर दिया। इसके बाद वह नकली कस्टमर को ग्राउंड फ्लोर में ले गया, जहां 38 साल की महिला मिली। प्रिंस ने बताया कि यह महिला यहां की हेड है, जो लड़कियां उपलब्ध कराएगी। इसके बाद उस महिला ने तीन लड़कियों को पेश किया, जिनमें से किसी को भी पसंद करने को कहा गया। इसके बदले दो हजार रुपये की डिमांड की गई। नकली कस्टमर ने टॉइलट में जाकर तुरंत पुलिस टीम को मिस्ड कॉल मारा। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत रेड कर सबको पकड़ लिया। सीमापुरी थाने में वेश्यावृति की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिन तीन महिलाओं से धंधा करवाया जा रहा था, उनमें से यमुना विहार और मुस्तफाबाद की अविवाहित और नोएडा वाली महिला शादी-शुदा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button