प्रीत विहार से दो लड़कों को किया किडनैप, मंडावली से हुए बरामद

नई दिल्ली प्रीत विहार में मंगलवार तड़के एक शॉप के आगे अचानक मारपीट होने लगी। पुलिस टीम सायरन बजाती हुई पट्रोलिंग करती हुई पहुंची। दो लड़कों को कार में अगवा कर बदमाश ले गए। पीड़ितों के दो साथी मौके पर मिले, जिनसे अगवा लड़कों के फोन नंबर मिले। उनके आधार पर पुलिस को आरोपियों की लोकेशन मंडावली मिली। पुलिस ने छापा मारा तो दो आरोपी हत्थे चढ़ गए। अगवा लड़कों को छुड़ा लिया गया। यहां नोएडा से अगवा एक जिम ट्रेनर को भी रिकवर किया गया। पुलिस ने डकैती और किडनैपिंग समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगरा से चार भाई अपने चाचा के लड़के रवि को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन छोड़ने आए थे। सोमवार देर रात 2 बजे जम्मू की ट्रेन में उसे बिठाकर चारों प्रीत विहार स्थित ’24×7′ शॉप पर खाना खाने रुके। तड़के करीब 3:30 बजे 7-8 लड़के कार और एक स्कूटर से आए। वे चारों भाइयों को पीटने लगे। इससे वहां भीड़ जुट गई। पुलिस की टीम सायरन बजाती हुई पट्रोलिंग करती हुई आ रही थी। यह देखकर बदमाश पीड़ित अक्षय और उसके नाबालिग भाई हनी को अपनी कार में बिठाकर ले गए।

पुलिस टीम वहां पहुंची तो वहां मौजूद अगवा युवकों के भाइयों ने पुलिस को सारा माजरा समझाया। पुलिस ने अक्षय और हनी का मोबाइल नंबर लिया। फोन की लोकेशन मंडावली में मिली। पुलिस टीम को करीब ढाई-तीन घंटे तक मंडावली में सर्च करने के बाद एक गली में खड़ी कार मिल गई। पुलिस ने आसपास पूछताछ की तो एक बुजुर्ग ने बताया कि एक घर में 10-12 लड़के हैं, जहां से शोर आ रहा है। पुलिस टीम ने छापा मारा तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button