एक साल तक बिना छुट्टी के काम, एक लाख लोगों को लगाई वैक्सीन

छतरपुर। कोरोना काल के दौरान एमपी के छतरपुर जिले में एएनएम माया अहिरवार ने सेवा की शानदार मिसाल पेश की है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माया अहिरवार को दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सम्मानित किया है। माया अहिरवार एक साल तक बिना छुट्टी के काम करती रही है। एक साल में माया अहिरवार ने एक लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई है। इस काम के लिए माया अहिरवार को अब सम्मान मिला है। वह छतरपुर जिला अस्पताल में एएनएम के पद पर पदस्थ हैं। दरअसल, 16 जनवरी 2021 को जिले में कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हुई थी। कोरोना का पहला टीका जिले में माया अहिरवार ने ही लगाया था। माया ने कहा कि एक से लेकर एक लाख टीके का सफर कब पूरा हो गया पता ही नहीं चला। माया अपने आप को सौभाग्यशाली मानती है कि उन्होंने अपने काम को ईमानदारी से किया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान मिलने के बाद माया काफी खुश नजर आई हैं।
एक साल में नहीं ली एक भी छुट्टी
एएनएम माया अहिरवार ने कोरोना काल के दौरान एक बार भी छुट्टी नहीं ली बल्कि अपने काम एवं लोगों को टीके लगाने में दिन रात एक कर दिए। इसे लेकर माया की तारीफ सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद कर चुके हैं। साथ ही माया की हौसलाफजाई सीनियर अधिकारियों ने भी की है। माया ने कहा कि कोरोना काल में मैंने लोगों को देखा है कि लोग कितने डर में थे। चारों तरफ डर का माहौल था। उसी समय मैंने प्रण कर लिया था कि पूरी इमानदारी के साथ टीके लगाऊंगी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिला सम्मान
एएनएम माया अहिरवार को बेहतरीन काम के लिए सम्मान मिला है। उन्हें दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सम्मानित किया है। सम्मान पाकर माया अहिरवार काफी खुश हैं। साथ ही माया ने कहा है कि मैं अब और लगन के साथ काम करूंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button