चांद पर इंसानों को मिली घर बनाने की ‘जगह’, सूरज की आग से बचाएगा गड्ढा

 

वॉशिंगटन,(एजेंसी)। चांद पर इंसान बेस बनाना चाहते हैं। लेकिन वहां पर सूर्य की खतरनाक रेडिएशन है, जिसके कारण तापमान सामान्य नहीं रहता है। लेकिन अब नासा के वैज्ञानिक ने संभवतः इसका हल खोज लिया है। इस वैज्ञानिक ने चांद पर ऐसी जगहों की खोज की है जहां तापमान आरामदायक है। चांद के कुछ गड्ढों में खोज करने पर उन्होंने तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पाया। चांद पर हुई ये खोज बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे चांद पर भविष्य के मिशन में मदद मिलेगी।बाकी चांद पर तापमान बहुत कठिन रहती है। दिन के दौरान यहां तापमान पृथ्वी से 15 गुना ज्यादा लगभग 127 डिग्री सेल्सियस तक होता है। चांद के अंधेरे वाले हिस्से में तापमान माइनस 173 डिग्री सेल्यिस तक गिर जाता है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर के प्रोजेक्ट वैज्ञानिक नूह पीटरसन ने चंद्रमा के गड्ढों की इस विशेषता के बारे में बताया है।

उन्होंने कहा, ‘यह जानते हुए कि ये गड्ढे एक स्थिर वातावरण बनाते हैं हमें चांद की इन विशेषताओं को जानने और खोज की संभावना को चित्रित करने में मदद करेगा।’ चांद के गड्ढों को 2009 में खोजा गया था, तभी से वैज्ञानिक इस बात की खोज कर रहे हैं कि क्या इन्हें शेल्टर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्हें आप चांद के क्रेटर से मत जोड़ लीजिएगा। ये गड्ढे चांद की सतह पर खोखली गुफा जैसे होते हैं।

नई रिसर्च का नेतृत्व करने वाले टायलर होर्वथ ने कहा, ‘200 से ज्यादा गड्ढों में से लगभग 16 लावा ट्यूब के हैं।’ वर्तमान में स्टडी के लिए वैज्ञानिक, 328 फीट गहरे गड्ढे पर फोकस कर रहे हैं, जिसे मेर ट्रैंक्विलिटैटिस के रूप में जाना जाता है। चट्टान की थर्मल प्रॉपर्टी जानने के लिए कंप्यूटर मॉडल का इस्तेमाल किया गया। इसमें उन्होंने पाया कि जिन जगहों पर गड्डे में परछाई है वहां तापमान 17 डिग्री सेल्सियस है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button