सीएम की घोषणाओं से पिछडे़ वर्गों में खुशी की लहर बांटे लड्डू : सुरेन्द्र वर्मा एवं शमशेर सैनी

नारनौल/हरियाणा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा ओबीसी के हितों के लिए की गई सराहनीय घोषणाओं से पिछडे़ वर्गों में खुशी की लहर है। घोषणाओं को लेकर हिसार जिला के नारनौल उपमण्डल के सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के प्रधान एवं लोक सम्पर्क विभाग हरियाणा के रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेन्द्र कुमार वर्मा की अगुवाई में सीएम नायबसिंह सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए अतिशीघ्र नोटिफिकेशन जारी करे ताकि पिछड़ा वर्ग ए व बी कैटेगरी के लोगों को हर क्षेत्र में 16 व 11 के हिसाब से 27 प्रतिशत आरक्षण का पूरा लाभ मिले।
सीएम द्वारा की गई घोषणाओं को लेकर नारनौंद उपमण्डल के सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की कार्यकारिणी ने बैकवर्ड धर्मशाला नारनौंद में एकत्रित होकर आपसी भाईचारे की भावना से लड्डू बांटकर व खिलाकर खुशी प्रकट की और समस्त बीसी समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पिछड़ा वर्ग एकता जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए पिछडे़ वर्गों की सौगातों के लिए सीएम का आभार जताया।
सैनी समाज ट्रस्ट नारनौंद के प्रधान शमशेर सिंह सैनी, पैक्स नारनौंद के चेयरमैन राजबीर उर्फ भीरा सोनी, नगर पालिका नारनौंद के पूर्व चेयरमैन शमशेर सैनी, जयभगवान सैनी, नम्बरदार तेलूराम जांगडा़, पिछड़ा वर्ग समाज नारनौंद उपमण्डल के प्रधान सुरेन्द्र कुमार कोथ, संगठन सचिव बलजीत प्रजापति, कैशियर रामफल रोहिल्ला, मीडिया प्रभारी रविन्द्र कुमार, प्रचार सचिव नौरंगराय पनिहार, प्रेस सचिव अशोक रोहिल्ला, सह-प्रेस सचिव सुभाष सोनी, सह-कोषाध्यक्ष शेरसिंह प्रजापति,आजादसिंह पनिहार, बलजीत सैन,राममेहर रोहिल्ला व अन्य सदस्यों ने ओबीसी के हित में फैसलों के लिए सीएम नायबसिंह सैनी की सराहना की और इन्हें जल्द क्रियान्वित करने के लिए हरियाणा सरकार से अपील भी की।
मीडिया प्रभारी रविन्द्र कुमार रोहिल्ला ने बताया कि गत दिनों नारनौंद स्थित खाण्डा मोड के निकट भगवती स्टोर पर प्रधान सुरेन्द्र वर्मा कोथ की अगुवाई में शमशेरसिंह सैनी, रामपाल सैनी व सीमा सैनी की गरीमामयी उपस्थिति में पिछड़ा वर्ग समाज ने सीएम को मांगपत्र सौंपा था। मीडिया से बातचीत करते हुए सर्व पिछड़ा वर्ग समाज नारनौंद उपमण्डल के प्रधान सुरेन्द्र वर्मा कोथ ने कहा कि सीएम की घोषणाओं में हरियाणा में ओबीसी के कल्याण के लिए क्रीमीलेयर को केन्द्र की तर्ज पर करने, क्लास वन व टू की नौकरियों में पिछड़ा वर्ग ए व बी की क्रमश: 16 व 11 के हिसाब से 27 प्रतिशत पूरा आरक्षण देने, बैकलाग भरने, हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भी 27 प्रतिशत आरक्षण, स्कूलों से लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर भी नियुक्तियों में तथा राजनीतिक रूप से पंचायतों,स्थानीय निकायों से लेकर विधानसभा तक एवं चेयरमैन व सदस्यों में भी बीसी ए व बी को 16/11 के हिसाब से उचित प्रतिनिधित्व अथवा 27 प्रतिशत आरक्षण देना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ओबीसी की आबादी 35 प्रतिशत से अधिक है जो हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपनी निर्णायक भूमिका अदा करेगी। उन्होने कहा कि हरियाणा में पिछड़ा वर्ग सर्व समाज नारनौंद एवं जींद व पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा हरियाणा समेत पिछड़े वर्गों के अन्य संगठनों के लोग भी पिछले काफी समय से अपने हकों की आवाज उठाते रहे हैं जिनके परिणामस्वरूप वर्तमान के सीएम नायबसिंह सैनी ने ओबीसी की सुध ली है और बड़े पैमाने पर ओबीसी के हित में अनेकों घोषणाएं करके पिछडे़ वर्गों का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है।
इससे बीसी समाज के लोग वर्तमान सीएम नायबसिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार से बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने शासन व प्रशासन के साथ-साथ न्यायिक क्षेत्र की सेवाओं एवं सभी स्तरों की नियुक्तियों में भी पिछड़ा वर्ग ए व बी को क्रमश: 16 व 11 प्रतिशत के हिसाब से 27 प्रतिशत आरक्षण / प्रतिनिधित्व देने की हरियाणा सरकार से मांग की। पैक्स नारनौंद के चेयरमैन राजबीर उर्फ भीरा सोनी ने भी ओबीसी के हितों के लिए की गई घोषणाओं के लिए सीएम नायबसिंह सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार इन घोषणाओं को अतिशीघ्र क्रियान्वित करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button