सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा, सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवान हुए शहीद

नेशनल डेस्क। सिक्किम से एक दुखद घटना सामने आयी है। जहां घने कोहरे के कारण एक सेना की गाड़ी हादसे का शिकार हो गयी। इस दर्दनाक हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गये और 4 गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा उस वक्त हुआ जब बर्फ से ढ़की सड़क पर गाड़ी को टर्न किया जा रहा था। यह गाड़ी एक सेना के काफिले का हिस्सा थी और एक चूक के कारण हादसे शिकार हो गयी।

उत्तरी सिक्किम के पास एक खड़ी ढलान पर एक वाहन के फिसल जाने से सेना के सोलह जवान शहीद  हो गये और चार अन्य घायल हो गए। यह वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। ज़ेमा के रास्ते में, वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 भारतीय सेना ने एक बयान में कहा “एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया था, और चार घायल सैनिकों को हवाई जहाज से निकाला गया था। दुर्भाग्य से, तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा उत्तर सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जो लोग घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी घटना पर दुख जताते हुए लिखा- उत्तरी सिक्किम में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से दुखी हूं।उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। राष्ट्र उनकी निःस्वार्थ सेवा का ऋणी रहेगा। इस हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button