फतेहपुर में भंडारे के दौरान मधुमक्खियाें ने किया हमला, आठ घायल
Bees attacked during a feast in Fatehpur, eight injured

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। बिंदकी में महाशिवरात्रि में भंडारे के दौरान मधुमक्खियांे ने लोगों के ऊपर हमला कर दिया। मधुमक्खियांे के हमले से खलबली मच गई। लोगों ने दौड़ भागकर गेहूं के खेत में लेट कर जान बचाई। हमले के दौरान सैकड़ों लोग भंडारे में मौजूद थे।
नगर के पैगंबरपुर इमलिया बाग मोहल्ले के समीप बुधवार को भंडारा चल रहा था। उसके पास पीपल के पेड़ पर मधुमक्खियांे का छत्ता है। छत्ते से निकलीं मधुमक्खियों ने अचानक भंडारे में मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। इसमें महाजनी गली निवासी रवि (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। मोहल्ले के ही शत्रुघ्न (30), उज्जवल (22), दुर्गेश (40), पिंटू (35), मोहित (24), अजय सोनी (30, मिथिलेश (35) घायल हो गए।




