रुपयों से भरी पॉलीथिन देखकर भी नहीं डोला ईमान, होमगार्ड ने व्यापारी के पैसे किए वापस

Even after seeing the polythene bag full of money, the Home Guard did not waver and returned the money to the trader

बांदा/उत्तर प्रदेश। यूपी के बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में तैनात होमगार्ड फूलचंद्र ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे सुनकर हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है। कस्बा बबेरू में 12 अक्टूबर की शाम मेले के दौरान भीड़भाड़ में एक व्यापारी के 27,900 रुपये गिर गए थे, जिन्हें होमगार्ड ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पुलिस को सौंप दिया और व्यापारी तक सुरक्षित वापस पहुंचा दिया।
घटना कस्बा बबेरू के रहने वाले व्यापारी हरिशंकर गुप्ता के साथ हुई, जो मनोरथ थोक इलाके से हैं। मेले के दौरान उन्होंने एक लाल पॉलीथिन में अपने 27,900 रुपये बांधकर रखे थे, लेकिन अत्यधिक भीड़ होने की वजह से वह पॉलीथिन उनके हाथ से गिर गई। व्यापारी को इस बात का पता ही नहीं चला कि उनके पैसे कहां गिर गए। मेले की भीड़ में इसे ढूंढ पाना एक मुश्किल काम था, लेकिन होमगार्ड फूलचंद्र की नजर उन गिरे हुए रुपयों पर पड़ी।
ईमानदारी की मिसाल कायम करते हुए होमगार्ड फूलचंद्र ने तत्काल अपने प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह को इसकी सूचना दी और पूरे 27,900 रुपये बबेरू थाना कार्यालय में जमा करा दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली और व्यापारी की पहचान की। रविवार को हरिशंकर गुप्ता को थाने बुलाकर होमगार्ड द्वारा उनके रुपये उन्हें वापस कराए गए।
रुपये मिलने के बाद व्यापारी हरिशंकर गुप्ता ने हर्ष और भावुकता के साथ पुलिस टीम और होमगार्ड फूलचंद्र को धन्यवाद दिया। उनका कहना था कि ईमानदारी आज भी जिंदा है, और होमगार्ड ने इसका बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। एक मामूली मानदेय पर गुजारा करने वाले होमगार्ड ने जिस ईमानदारी का परिचय दिया, वह प्रशंसा योग्य है। इस घटना से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और गहरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button