दिल्ली में तेज रफ्तार बाइक पर कपल का रोमांस

नई दिल्ली। दिल्ली में चलती बाइक पर आगे लड़की को बैठाकर रोमांस वाले वीडियो पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 हजार रुपये का चालान कर दिया है। बता दें बाइक की पेट्रोल टंकी पर लड़की को बैठाकर रोमांस एक युवक के रोमांस का वीडियो वायरल हुआ था।
पेट्रोल टैंक पर बैठी लड़की
वायरल हो रहे वीडियो में लड़की बाइक पेट्रोल टैंक पर बैठी हुई है और एक युवक बाइक को चलाता रोमांस करता नजर आ रहा है। लड़की बिना हेलमेट के बाइक पर आगे बैठी हुई है। एक सोशल मीडिया यूजर ने बताया कि यह वीडियो 16 जुलाई को मंगोलपुरी के पास आउटर रिंग रोड फ्लाईओवर पर रिकॉर्ड किया गया था।
11 हजार का कटा चालान
बाइक चलाने वाला आरोपित युवक भी लड़की के साथ रोमांस करते हुए कई वाहनों को ओवरटेक करता दिखा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उचित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। साथ ही मोटरसाइकिल सवार पर 11,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
नकल न करने का आग्रह
पुलिस ने कहा कि उन्होंने उस व्यक्ति पर बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने और अनधिकृत व्यक्तियों को गाड़ी चलाने की अनुमति देने का मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से सुरक्षित रूप से गाड़ी चलाने और फिल्म के दृश्यों की नकल न करने का भी आग्रह किया।
गाजियाबाद का भी वायरल हुआ था वीडियो
बता दें कि यह ऐसी पहली घटना नहीं है। समय समय पर ऐसे मामले में सामने आते रहे हैं। अभी लगभग एक महीने पहले, गाजियाबाद में एक कपल को चलती बाइक पर रोमांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया था।
इस घटना को गाजियाबाद में एनएच 9 पर एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड किया गया था। वायरल वीडियो में युवक लड़की को बाइक की टंकी पर उल्टा बैठाकर बाइक पर स्टंट करता नजर आ रहा था। बाइक पर लड़की उल्टी दिशा में लड़के से चिपककर बैठी दिख रही थी।



