लोगों की डिमांड पर ‘कुक’ बन गए मंत्री, किचन में पहुंच बनाई शानदार डिश, लोगों ने की तारीफ

बलरामपुर,(छत्तीसगढ़)। बलरामपुर जिला मुख्यालय में मिलेट कैफे का शुभारंभ किया गया। राज्य के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री कवासी लखमा डोसा बनाने लगे। उन्होंने रागी का पेस्ट लेकर डोसा बनाया। मिलेट कैफे का शुभारंभ करते हुए मंत्रियों ने यहां खाना भी खाया। बता दें कि छत्तीसगढ़ में मिलेट्स उत्पाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा कुकिंग करते हुए नजर आए। उन्होंने हाथ में डोसा बनाया। मंत्री का ये अंदाज देखकर वहां सभी लोग हैरान रह गए। बता दें कि कवासी लखमा अपनी सादगी और बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। लोगों ने कवासी लखमा से मिलेट कैफे में रागी का डोसा बनाने को कहा जिसके बाद डोसा बनाने लगे।

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बलरामपुर के थालियों में अब स्वाद के साथ-साथ पौष्टिकयुक्त मिलेट भी परोसना शुरू हो जाएगा। उन्होंने सरगुजा संभाग का पहला सेहत बाजार खुलने पर लोगों को बधाई दी। इस मौके पर मंत्री रवीन्द्र चौबे और कवासी लखमा ने मिलेट कैफे में बने खाने का भी लुप्त उठाया। इस मौके पर मंत्रियों ने सुराजी गांव योजना के तहत जिले के बड़कीमहरी में गोबर से निर्मित पेंट यूनिट का लोकार्पण किया। बलरामपुर शहरी गौठान में संचालित इस गोबर पेंट यूनिट में तीन महिला स्व सहायता समूह की 30 महिलाएं शामिल हैं। इस यूनिट से प्रतिदिन 800 लीटर पेंट का निर्माण होगा।

बलरामपुर जिले की इस सेहत बाजार की खासियत है कि यहां रागी और कोदो निर्मित रागी का डुस्का, इडली, दही बड़ा, सांभर बड़ा, रागी के लड्डू, रागी के कुकीज, कोदो की खीर व सिंघाड़े का हलवा जैसे व्यंजन उपलब्ध हैं। सेहत बाजार का संचालन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की मां महामाया महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button