गोवा के वास्को में निर्माण स्थल पर पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या

गोवा/एजेंसी। दक्षिण गोवा के वास्को में एक निर्माण स्थल पर शुक्रवार सुबह पांच साल की एक बच्ची के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गयी। इसके बाद 20 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) सुनीता सावंत ने संवाददाताओं को बताया कि बच्ची वडेम इलाके में निर्माण स्थल पर बेहोश पायी गयी, इसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने कहा, ‘‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और उसका गला घोंटा गया। भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और गोवा बाल अधिनियम के तहत बलात्कार एवं हत्या का मामला दर्ज किया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लगभग 20 संदिग्धों को वास्को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जिनमें से ज्यादातर आसपास रहने वाले श्रमिक हैं। आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button