हरियाणा की सड़कों पर नया क्राइम, घर बुलाकर महिलाएं बनाती है संबंध, फिर खेला जाता है हनीट्रैप का खेल

यमुनानगर/हरियाणा। अगर आप हरियाणा के यमुनानगर जिले की सड़कों पर अपने वहां से कहीं आ जा रहें है और कोई महिला आपसे लिफ्ट मांग रहा है तो सावधान हो जाएं। ऐसी महिलाओं को लिफ्ट देने से पहले दो बार सोचे। दरअसल यमुनानगर शहर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिनकी महिलाएं पहले वाहन चालकों से लिफ्ट लेकर नजदीकियां बढ़ाती है, फिर अपनी अदाओं में फंसाकर लिफ्ट देने वाले को अपने घर बुलाती हैं। अगर कोई इनके झांसे में आ जाता है तो घर में उसके साथ हम बिस्तर होने से भी गुरेज नहीं करती। बस यही से शुरू होता है असली खेल।जिस समय महिला अपने शिकार के साथ आपत्तिजनक हालात में होती है, ठीक उसी समय महिला के घर उसके अन्य साथी आ जाते हैं। दोनों की वीडियो बनाकर पहले पुरुष के साथ मारपीट कर उसे डराते धमकाते हैं। फिर छोड़ने के बदले मोटी रकम मांगते है। कुछ ऐसा ही हुआ सदर थाना जगाधरी के अंतर्गत एक गांव में रहने वाले युवक के साथ। वाक्या उस समय का है जब पीड़ित युवक अपनी बाइक से छछरौली से लौट रहा था। रास्ते में तीन महिलाओं ने युवक को रुकने का इशारा किया। युवक ने बाइक रोकी तो एक महिला उसकी बाइक पर बैठ गई और युवक से आजाद नगर तक लिफ्ट मांगने लगी।
सब कुछ गिरोह की योजना के मुताबिक हुआ। महिलायां ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की अश्लील वीडियो बनाकर जबरन 90 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करावा लिए। यहीं नही आरोपियों ने युवक से यह भी लिखवा लिया कि जो रकम उसने ट्रांसफर की है वह उसने इन्हीं लोगों से बयाज पर ली थी जो आज लौटाई गई है। हिम्मत जुटाकर युवक पुलिस के पास पहुंचा और इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button