नूंह हिंसा के बाद पहला एनकाउंटर, अरावली पहाड़ियों में छिपे आरोपी को लगी गोली, दो गिरफ्तार

नूंह,(हरियाणा)। नूंह हिंसा में पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दो आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। नूंह हिंसा के दोनों आरोपियों का नाम मुनसैद और सैकूल है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि नूंह जिले के तावड़ू में पुलिस और दंगाइयों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसके बाद दो आरोपियों के पैर में गोली लगी।
अरावली की पहाड़ियों में छिपे थे आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नूंह हिंसा के ये आरोपी अरावली की पहाड़ियों में छिपे हुए थे। पुलिस गुप्त सूचना पर वहां पहुंची थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी और पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी।




