खानपुर विधानसभा के गिद्दावाली गांव में चुनावी रंजिश हुई खूनी,फायरिंग में एक व्यक्ति घायल

हरिद्वार। खानपुर थाना क्षेत्र के गिद्दावाली गांव में देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है. गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

खानपुर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि पुरानी रंजिश और चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशियों को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। कहासुनी में मामले ने तूल पकड़ लिया और विशाल पुत्र प्रियतम ने अजीत पुत्र बबलू के ऊपर गोली चला दी और फरार हो गया। अजीत पुत्र बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button