फतेहपुर में ससुर ने बहू से किया रेप, शिकायत पर पति ने उल्टा उसे ही पीटा, आरोपियों पर केस

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ससुर पर एक रिश्तेदार के साथ मिलकर रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के साथ अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि शादी के बाद से महिला अपने ससुराल में रहती है। दहेज से असंतुष्ट पति के साथ अन्य ससुरालजन महिला के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं।
वहीं ससुर अपनी बहु पर बुरी नियत रखता था। आरोप है कि घर में अकेली महिला को देखकर ससुर श्रीराम ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी से बताने और कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी रिश्तेदार सुशील कुमार ने भी महिला के साथ दरिंदगी की।
जब महिला ने घटना की जानकारी पति को दी तो उसने भी पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इस पर महिला ने स्थानीय थाने में आपबीती घटना की आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी थाना पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर महिला ने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर ससुर श्रीराम और रिश्तेदार सुशील के खिलाफ दुष्कर्म के साथ अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button