मुस्लिम लड़की का हिंदू लड़के पर आया दिल, धर्म बदल बनी शालिनी

मुजफ्फरपुर,(बिहार)। मुजफ्फरपुर में शबाना नाम की लड़की ने अभिषेक कुमार से शादी कर ली। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। इनका लव-अफेयर 4 साल से चल रहा था। इसके बाद दोनों ने दिल्ली की कोर्ट में शादी कर ली। शादी से पहले शबाना ने अपनी इच्छा से धर्मपरिवर्तन कर शालिनी बन गई। दोनों की लव स्टोरी अब चर्चा में है।बिहार के मुजफ्फरपुर से एक मुस्लिम लड़की और हिंदू लड़के की प्रेम कहानी सामने आई है। मुस्लिम लड़की 40 दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। लड़की ने दिल्ली में धर्म परिवर्तन किया और हिंदू लड़के से शादी कर ली। इधर लड़की के अब्बू ने थाने में किडनैप किए जाने की एफ आई आर दर्ज करवाई। थाने पहुंची लड़की का कहना है कि उसके अब्बू, उसके हिंदू पति की हत्या करवाना चाहते हैं। विवादों की वजह से ये लव स्टोरी चर्चा में है।

मुजफ्फरपुर में एक मुस्लिम लड़की शबाना को किडनैप करने का मामला बीते दिनों दर्ज कराया गया था। मुस्लिम लड़की के पिता ने बेटी को किडनैप करने का आरोप एक हिंदू लड़के अभिषेक पर लगाया गया था। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने लड़की और लड़के की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। इस बीच शबाना ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में धर्म परिवर्तन किया। इसके बाद शबाना से शालिनी बन गई। इसके बाद अपने प्रेमी अभिषेक कुमार से मंदिर में शादी की। फिर शादी को तीस हजारी कोर्ट में रजिस्टर्ड करवा दिया। शबाना का घर अभिषेक के घर के पास ही है। दोनों एक दूसरे को 4 साल से जानते हैं। 19 अप्रैल को इन दोनों ने शादी कर ली थी।

शबाना को जब अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की बात पता चली तो शादी के सबूत और धर्मपरिवर्तन के डॉक्यूमेंट लेकर पुलिस के पास पहुंच गई। शबाना ने अपने परिजनों पर आरोप लगाया है कि वह अभिषेक की हत्या करवाना चाहते हैं। शबाना ने अपना बयान दर्ज करवाने के लिए कोर्ट में भी गईशबाना से शालिनी बनीं युवती ने बताया कि उसके परिजन उसकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए उनसे घर से भागकर अभिषेक से दिल्ली में एक मंदिर में शादी कर ली। वो अभिषेक कुमार यादव को 4 साल से जानती हैं। शबाना ने कहा कि ‘शादी और धर्म परिवर्तन के लिए किसी ने कोई दवाब नहीं डाला है। मैं बालिग हूं और अपना बुरा-भला समझती हूं। मैं चाहती है कि अब्बू अपना केस वापस ले लें। अभिषेक के साथ खुश हूं और उसी के साथ रहना चाहती हूं।’

शबाना ने ये आरोप भी लगाया है कि उसके परिजन अभिषेक की हत्या करवा सकते हैं। इस मामले में डीएसपी नगर राघव दयाल का कहना है कि लड़की का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button