अलीगढ़ की रूबी आसिफ खान ने की मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना, घर पर लगे विवादित पोस्टर, जिंदा जलाने की धमकी

अलीगढ़,(उत्तर प्रदेश)। अलीगढ़ में गणेश उत्सव के दौरान भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने के बाद चर्चा में आई बीजेपी नेता रूबी आसिफ खान ने अपने घर में देवी दुर्गा की मूर्ति स्थापित की थी। इसके बाद अब उनके घर के बाहर विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर के माध्यम से जिंदा जलाने व इस्लाम से खारिज करने की धमकी दी गई है।
मामला थाना रोरावर क्षेत्र के मखदूम नगर का है। बीजेपी नेता रूबी आसिफ खान ने बताया कि सुबह पडोसियों ने सूचना दी कि हमारे घर के बाहर पोस्टर लगे हुए हैं। पिछले दिनों मैंने भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की थी। जिसके बाद काफी कमेंटबाजी और फतवे जारी हुए थे। मेरे नाम से ट्विटर पर अकाउंट खोलकर उल्टी सीधी बातें हुईं थीं। अब मैंने मां दुर्गा की मूर्ति घर में स्थापित की है। इसे लेकर जिंदा जलाने और इस्लाम से खारिज करने के पोस्टर मेरे घर पर लगाए गए हैं।

रूबी आसिफ खान ने बताया कि कुछ लोग हैं जो मुस्लिमों के नेता बनते हैं। वो मेरे खिलाफ फतवे जारी कर रहे हैं, उल्टे सीधे बयान दे रहा है। वह अपनी नहीं देखते गौकशी कर रहा है। सट्टे जुए करा रहा है। मुस्लिमों को बदनाम कर रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस से शिकायत की है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि थाना रोरावर पर रूबी आसिफ खान द्वारा जानकारी मिली कि उनके घर पर धमकी भरा पोस्टर किसी ने लगा दिया है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button