‘स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर तन से जुदा करने वाले को दूंगा 21 लाख का इनाम’, महंत राजू दास का ऐलान

लखनऊ,(उत्तर प्रदेश)। श्रीरामचरितमानस को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अब अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने सपा व स्वामी प्रसाद मौर्य पर जोरदार हमला बोल दिया है। साथ ही राजू दास ने स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर तन से जुदा करने वाले को 21 लाख का ईनाम देने की भी घोषणा कर दी है। वही उन्होंने रामचरितमानस की प्रति जलाए जाने का जिम्मेदार भी सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को ठहराया है। दरअसल सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर एक बयान दिया है जिसके बाद से वो हिन्दू संगठनों व साधु संतों के निशाने पर आ गए हैं।

अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि अभी तक अखिलेश यादव कह रहे थे कि हम किसी भी धर्म का अपमान नहीं करते लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य के जहरीले बोल, लगातार साधु संतों को आतंकी व अपशब्द कहना, ब्राह्मणों को गाली देना, रामचरितमानस को लेकर उल्टी सीधी टिका टिप्पणी करना और लखनऊ में ओबीसी मोर्चा द्वारा रामचरित मानस की प्रति जलाया जाना यह सब स्वामी प्रसाद मौर्य की देन है। इस सबको लेकर उन्होंने सपा मुखिया को लेकर कहा कि आपने (अखिलेश यादव) स्वामी प्रसाद मौर्य का डिमोशन करने के बजाए उनका प्रमोशन कर दिया। इसको लेकर साधु संतों में रोष है।

वहीं राजू दास ने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर तन से जो जुदा करेगा उसे हम 21 लाख का ईनाम देंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार से यह मांग की कि जिसने भी रामचरितमानस की प्रति जलाई है उसके खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई की जाए। अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो हिन्दू जनमानस खुद उन लोगों पर कार्रवाई करेगा। इस सम्बंध में महंत राजू दास का एक वीडियो बयान भी जारी हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button