हिमाचल के सिरमौर में नशा तस्कर के घर छापेमारी, 59 लाख रुपए से अधिक की नकदी बरामद

Raid on the house of a drug smuggler in Himachal's Sirmaur, cash worth more than Rs 59 lakh recovered

सिरमौर/हिमाचल प्रदेश। सिरमौर जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने एक नशा तस्कर के घर पर रेड कर 59 लाख 10 हजार की नकदी बरामद की है। नशा तस्कर ने अपने बेडरूम में गुप्त रूप से बनाई अलमारी के अंदर ये कैश रखा हुआ था। पुलिस की दबिश से पहले ही आरोपी संजय कुमार घर से हुआ फरार हो गया। फुलिस ने धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर नशा तस्कर के घर से बरामद राशि को जब्त कर लिया है। आरोपी नशा तस्कर के खिला पांवटा पुलिस थाने में एनडीपीएस के 2 मामले दर्ज है। एएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने की मामले की पुष्टि की है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि संजय कुमार पांवटा साहिब में नशे का कारोबार करता है। रविवार को उसके घर पर छापेमारी की गई। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही वो घर से फरार हो गया। पुलिस ने घर की तलाशी के दौरान एक अलमारी में 500-500 के मंडल बरामद किए। जब पुलिस ने रुपए की गिनती की तो 59 लाख 10 हजार 100 रूपए निकले। फिलहाल पुलिस संजय की पत्नी से इन पैसों को लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि आरोपी नशा तस्कर के घर में इससे पहले भी छापेमारी की गई थी।
जानकारी के अनुसारस 15 अगस्त, 2017 को भी संजय के घर पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान 16.89 ग्राम स्मैक उससे बरामद की गई थी। उसके बाद फिर पुलिस ने 6 फरवरी, 2020 को छापेमारी की थी। इस दौरान भी पुलिस ने आरोपी से 2.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से पांवटा साहिब में नशे का कारोबार करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button