खौफनाक! गाजियाबाद के एनएच- 9 पर हादसे में मौत, चक्कों से पिस गई बॉडी, मिलीं बस पैर और हाथ की उंगलियां

  • सड़क पर काफी खून देख लोगों ने पुलिस को दी घटना की सूचना
  • कोहरे के कारण हाइवे पर नहीं दिखी डेड बॉडी, चढ़ गए कई वाहन
  • पुलिस ने मौके पर पहुंच कर डेड बॉडी के टुकड़ों को किया जमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। वेव सिटी एरिया में कोहरे के कारण एनएच-9 पर वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके ऊपर से सैकड़ों वाहन गुजर गए। 10 बजे के बाद कोहरा छटने पर सड़क पर खून देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किसी प्रकार शव के टुकड़ों को इकठ्ठा किया। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। पहली बार क्लियर नहीं हुआ कि क्या है। जांच करने पर पैर और हाथ की उंगलियां मिलीं, जिसके बाद इंसान होने की पुष्टि हुई। अभी शव महिला का है या पुरुष का यह भी साफ नहीं हुआ है। आसपास के क्षेत्रों में इस बारे में जानकारी भेजी गई है।
ऊपर से गुजरे हजारों वाहन
हादसा कितने बजे और कैसे हुआ यह साफ नहीं है। सद्भावना कट पर खून को देखकर सूचना मिली थी। एसीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में लग रहा है कि हादसा सोमवार तड़के हुआ है, जिसके बाद कोहरे में शव किसी को दिखा नहीं और वाहन ऊपर से गुजर गए। एनएच-9 पर बड़ी संख्या में वाहन चलते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव की जो स्थिति थी, उसे देखकर लग रहा है कि उसके ऊपर से सैकड़ों वाहन निकल गए, जिस कारण शव इस स्थिति में पहुंचा। हाइवे पर शव की स्थिति को देखकर पुलिस भी हैरान थी।
जानकारी जुटा रही पुलिस
एसीपी ने बताया कि मरने वाला कौन है, इसके बारे में पता करने के लिए आसपास के इलाके में जानकारी की जा रही है। अन्य जिलों के थाने में सूचना दी गई है। शव पोस्टमॉर्टम होने की स्थिति में भी नहीं है। उसके परिवार या परिचित के बारे में जानकारी होने पर पहचान की संभावना लग रही है। पुलिस अपने स्तर पर प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button