कलयुगी नातिन ने प्रेमी से कराई बूढ़ी दादी की हत्‍या, फिर रचा ली शादी

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश। प्रेम संबंधों को छुपाए रखने के लिए नातिन ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी 65 वर्षीय दादी की हत्या की साजिश रच डाली। प्रेमी ने दादी के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। हत्‍याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों ने शादी कर ली। वृद्ध महिला की हत्या के 21 दिन बाद अलीगढ़ पुलिस ने इस सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। नातिन और उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
बीते 11 नवंबर को थाना जंवा क्षेत्र की चंदौखा गांव निवासी चंद्रवती एक तिराहे पर घायल और अचेत अवस्था में पड़ी मिली थी। घरवालों को पता चला तो उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया पर डॉक्‍टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मेडिकल जांच में पता चला कि महिला के सिर में गोली मारी गई थी। परिजनों ने वृद्ध महिला की हत्या के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि सर्विलांस टीम ने गांव कस्थली के रहने वाले रविशंकर का नंबर संदिग्ध पाया। पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ के लिए रविशंकर को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया। रविशंकर ने पुलिस को बताया कि वह कई सालों से चंद्रावती की नातिन रूबी के साथ प्रेम संबंधों में था। चंद्रावती को उनके प्रेम संबंध की जानकारी हो गई थी। इसे गोपनीय रखने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button