गुरुग्राम में बेकाबू बस सड़क किनारे डेयरी में घुसी, एक व्यक्ति और भैंस की मौत

An uncontrolled bus rammed into a roadside dairy in Gurugram, one person and a buffalo died

गुरुग्राम। सेक्टर पांच थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सात बजे सेक्टर 4/7 चौक से पहले दयानंद कॉलोनी की तरफ तेज रफ्तार अनियंत्रित निजी बस एक स्कूटी सवार व्यक्ति को रौंदते हुए डेयरी में घुस गई। हादसे में व्यक्ति और एक भैंस की मौत हो गई, वहीं एक महिला घायल है। इसमें डेयरी की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। दयानंद कॉलोनी के पास डेयरी चलाने वाले अभिमन्यु ने बताया सुबह सात बजे जब वह दूध बांट रहे थे, इसी समय रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड की तरफ जा रही बस अनियंत्रित होकर उनकी डेयरी के तरफ आई।
बाहर स्कूटी से दूध लेने आए दयानंद कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय शिवकुमार को रौंदते हुए डेयरी की दीवार में टक्कर मार दी। इसमें एक महिला सुमन और एक भैंस भी चपेट में आ गई। शिवकुमार और भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।
सेक्टर पांच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बस का ड्राइवर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि बस अचानक अनियंत्रित कैसे हो गई। क्या कोई वाहन सामने आया या कोई और वजह रही। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। एनएसजी मानेसर में तैनात एनएसजी गार्ड व उनकी पत्नी को शुक्रवार रात साढ़े दस बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिल्ली की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं गार्ड का इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपित कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
राजस्थान के कोठपूतली निवासी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि वह एनएसजी मानेसर में आर्मर्ड कोर में तैनात हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक दिन की छुट्टी ली थी और वह पत्नी के साथ बाहर घूमने गए थे। रात साढ़े दस बजे जब वह सड़क पार कर वापस कैंप में जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार आ रही टाटा पंच कार ने उन्हें और उनकी पत्नी सोनू को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं आसपास के लोग दोनों घायलों को फोर्टिस अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button