गोरखपुर में दर्शन कराने मंदिर ले गया और फिर घर लाकर जबरन किया दुष्कर्म, भाग गया विदेश

गोरखपुर/उत्तर प्रदेश। गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 19 वर्षीय एक युवती ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने युवक पर आरोल लगाए हैं कि शादी करने का झांसा देकर पहले उसे मंदिर ले गया और जानबूझकर देरी की। रात होने पर युवक अपने घर ले आया, जहां उसने जबरन दुष्कर्म किया। शादी का झांसी और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। अब शादी से मुकर रहा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मामला गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र का है। युवती ने आरोप लगाया है कि गुलहरिया थाना क्षेत्र स्थित उसकी मौसी के गांव का रहने वाला युवक दो साल पहले उसे मंदिर दर्शन कराने लेहड़ा मंदिर ले गया। वहां जानबूझ कर देर की। रात होने पर अपने घर ले आया। जहां उसने जबरन दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। मैंने उसका विरोध किया और उसके परिजनों को सारी बात बताई तो उसके घरवालों ने शादी कराने का वादा कर उस वक्त मुझे चुप करा दिया। युवक लगातार दो वर्षों तक मेरे साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा और बाद में चुपचाप विदेश चला गया। वापस लौटने पर जब मैंने शादी का दवाब बनाया तो वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है।
मामले में पुलिस का कहना है कि युवती की तरफ से तहरीर मिली है। उसके अनुसार, वह गुलहरिया स्थित अपनी मौसी के घर आती जाती थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक राज से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों एक-दूसरे से मिलते थे। आरोप है कि दो साल पहले मंदिर ले जाने के बाद बहाने से आरोपी उसे अपने घर लाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपों की जांच की जा रही है। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच के बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।




