वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सुंदर चौहान द्वारा किया गया एटीएम मशीन का भव्य शुभारंभ
विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्राचीन रजादेपुर मठ आजमगढ़ के मठाधीश महंत शिवसागर भारती भी रहे मौजूद

कानपुर/उत्तर प्रदेश। अगर आप एटीएम कार्ड धारक हैं और आपको पैसे की जरूरत है तो आपको ज्यादा दौड़ भाग करने की जरूरत नहीं है और ना ही आपको बैंक में लंबी लाइन लगाने की जरूरत है ।आपके कानपुर जनपद के प्रेमपुर, बड़ा गांव में आम जनता की सुविधा हेतु हिताची पेमेंट सर्विसेज द्वारा संचालित नए एटीएम+सीआरएम मशीन का शुभारंभ किया गया। हिताची पेमेंट सर्विसेज भारत की उन चुनिंदा गैर- बैंकिंग संस्थानों में से एक है, जिन्हें भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा देश भर में व्हाइट लेवल एटीएम लगाने और संचालित करने का लाइसेंस दिया गया है।
एटीएम मशीन का शुभारंभ मुख्य अतिथि आजमगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सुंदर चौहान एवं विशिष्ट अतिथि महंत शिवसागर भारती (मठाधीश, प्राचीन रजादेपुर मठ, आजमगढ़) द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर एटीएम संचालक एवं ओनर ज्ञानेंद्र कुमार उत्तम द्वारा मुख्य अतिथि श्याम सुंदर चौहान एवं विशिष्ट अतिथि महंत शिव सागर भारती का माल्यार्पण एवं बुके देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि श्याम सुंदर चौहान द्वारा ज्ञानेंद्र कुमार उत्तम के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी आमजनों को डिजिटल भारत मिशन के अंतर्गत एटीएम सुविधा का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। एटीएम संचालक ज्ञानेंद्र कुमार उत्तम द्वारा बताया गया कि सभी सम्मानित जनता की सुविधा हेतु हिताची पेमेंट सर्विसेज द्वारा एटीएम मशीन की स्थापना कर दी गई है जिससे आप किसी भी बैंक के सभी प्रकार के एटीएम कार्ड द्वारा 24 घंटे रुपए निकाल सकते हैं। उक्त एटीएम में रुपए की निकासी के साथ-साथ जमा की सुविधा भी उपलब्ध है। मुख्य अतिथि श्याम सुंदर चौहान द्वारा क्षेत्र के कुछ गढ़मान्य लोगों को भगवा अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित भी किया गया। अंत में एटीएम संचालक ज्ञानेंद्र कुमार उत्तम द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का धन्यवाद व्यापित किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के कई गढ़मान्य लोगों सहित कई क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे।





