सीएम योगी के जनता दरबार में आई दहेज उत्पीड़न की शिकार महिला ने लगाई आग

‘जनता दरबार’ में पहुंची पीड़ित महिला ने नासुनवाई से हताश होकर किया आत्मदाह

लखनऊ/उत्तर प्रदेश। लखनऊ में मंगलवार सुबह मुख्‍यमंत्री आवास से बाहर निकलकर, विक्रमादित्‍य मार्ग पर सपा कार्यालय के पास उन्‍नाव की एक महिला ने खुद को आग लगा ली। आत्‍मदाह की इस कोशिश में वह बुरी तरह से झुलस गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे बचाने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में सिव‍िल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। आत्‍मदाह का प्रयास करने वाली इस महिला की पहचान उन्‍नाव के पुरवा थाना क्षेत्र के छत्‍ता खेड़ा निवासी अंजली जाटव के रूप में हुई है। उसने कोई ज्‍वलनशील पदार्थ खुद पर डालकर खुदकुशी की कोशिश की थी।इस मुद्दे पर सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने एक्‍स पर पोस्‍ट किया, भाजपा सरकार से जनता की नाउम्मीदगी का एक और दिल दहला देनेवाला हादसा तब हुआ, जब लखनऊ में मुख्यमंत्री जी के ‘जनता दरबार’ में पहुंची पीड़ित महिला ने नासुनवाई से हताश होतर, अपने दुधमुँहे बच्चे को किनारे बैठाकर आत्मदाह किया।
पारिवारिक विवाद का मामला आया सामने
डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि महिला पारिवारिक विवाद के कारण लखनऊ में शिकायत दर्ज कराने आई थी। उसने आत्मदाह का प्रयास किया था। उनको तत्काल सिविल अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का होना सामने आ रहा है इसमें अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। महिला के संदर्भ में एक मुकदमा भी पुरवा थाने में दर्ज है। जिसमें विवेचना की जा रही।
जनता दरबार में शिकायत दर्ज कराने आई थी महिला
जानकारी के मुताबिक, अंजली जाटव अपने बच्चे के साथ उन्नाव से जनता दरबार में आई थीं। जनता दरबार से बाहर निकलते ही उन्‍होंने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कंबल डालकर उन्‍हें बचाने की कोशिश की। फिलहाल, महिला की हालत नाजुक है और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button