होटल द लीला पैलेस में तीन महीने तक शाही मेहमान बनकर रहा, 23 लाख का बिल दिए बिना शख्स हुआ फरार

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के फाइव स्टार होटल द लीला पैलेस से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने तीन महीनों तक खुद को यूएई की रॉयल फैमिली का सदस्य बताकर होटल की हर सुविधा का लाभ उठाया। होटल कर्मचारियों के मुताबिक व्यक्ति का होटल पर 23 लाख रुपये का बिल बकाया था जिसे दिए बिना ही वो रफूचक्कर हो गया।

अचानक एक दिन युवक होटल के कर्मचारियों को चकमा देकर होटल से बिना बताए गायब हो गया। होटल में व्यक्ति का 23 लाख रुपये का बिल बकाया था। पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफ के तौर पर की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जालसाजी और चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। होटल में रुकने के लिए आरोपी युवक ने फर्जी आईडी कार्ड का उपयोग किया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक फरार हो गया है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए कई टीमों को तैनात किया है। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

जानकारी के मुताबिक होटल में रुकने के लिए आरोपी ने जिन दस्तावेजों का उपयोग किया था उन दस्तावेजों की जांच भी पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास फर्जी बिजनेस कार्ड, यूएई रेजिडेंट कार्ड और अन्य दस्तावेज थे, जो उसने होटल स्टाफ के पास जमा करवाए थे। पुलिस ने सभी दस्तावेजों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक होटल में अगस्त से नवंबर के महीने तक होटल में रुका था। 20 नवंबर को होटल स्टाफ को बिना बताए आरोपी होटल से चला गया। आरोपी ने होटल में रखे चांदी के बर्तन और अन्य महंगा सामान भी चोरी किया है। होटल का आरोपी पर 23 लाख रुपये का बिल बकाया है। होटल के स्टाफ का कहना है कि आरोपी का बिल 35 लाख के लगभग का बना था मगर उसने 11 लाख रुपये देकर बिल का भुगतान कर दिया था। इसके बाद 23 लाख का बिल बाकी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button