एक हजार करोड़ रुपये में बिका नोएडा का लॉजिक्स मॉल, भूटानी ग्रुप बनाएगा शानदार फाइव स्टार होटल

रियल एस्टेट कंपनी ने इस मॉल का नाम बदलकर भूटानी सिटी सेंटर 32 रख दिया है

नोएडा। रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रियल्टी फर्म भूटानी ग्रुप ने नोएडा के सेक्टर-32 में स्थित लॉजिक्स सिटी सेंटर मॉल का अधिग्रहण कर लिया है। इसकी अनुमानित अधिग्रहण लागत लगभग एक हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसमें नवीनीकरण पर होने वाले व्यय भी शामिल है। इस महत्वपूर्ण अधिग्रहण के बाद अब इस मॉल को भूटानी सिटी सेंटर 32 के नाम से जाना जाएगा। अगर मॉल की लोकेशन की बात की जाए तो ये दिल्ली से काफी नजदीक है। ट्रांसपोर्ट के बारे में बात करे तो मेट्रो और सड़क मार्ग के जरिए यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।भूटानी इंफ्रा के सीईओ आशीष भूटानी ने इस अधिग्रहण को कंपनी की विस्तार योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में नोएडा में प्रीमियम मिक्स्ड-यूज डेवलपमेंट की मांग में 35 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। ऐसे में भूटानी सिटी सेंटर 32 इस क्षेत्र में शहरी जीवन और निवेश के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
आशीष भूटानी ने बताया कि भूटानी इंफ्रा की योजना इस मॉल को भारत के सर्वश्रेष्ठ शॉपिंग डेस्टिनेशन में से एक बनाने की है। कंपनी यहां लक्जरी ब्रांड्स को जगह देने के साथ-साथ एक फाइव स्टार होटल भी स्थापित करेगी। यह कदम आस-पास के क्षेत्र में रहने वाले और हाई दनकम ग्रुप की मांग को पूरा करने की दिशा में उठाया गया है।
वर्तमान में भूटानी सिटी सेंटर 32 में कई प्रमुख ब्रांड्स मौजूद हैं। इनमें शॉपर्स स्टॉप, पैंटालूंस, हल्दीराम, सिनाबॉन, फॉरेस्ट एसेंशियल्स, नायका और सैमसंग जैसे नाम शामिल हैं। फैशन के शौकीनों के लिए डब्ल्यू, सोच, बाटा, एडिडास, पूमा, मिनीसो और बीबा जैसे ब्रांड्स उपलब्ध हैं। मनोरंजन के लिए पीवीआर मल्टीप्लेक्स है, जबकि फैबइंडिया, हैमलीज, न्यूयू और लुक्स जैसे लाइफस्टाइल ब्रांड्स भी मौजूद हैं। फूड कोर्ट में केएफसी, डोमिनोज, बिरयानी ब्लूज और बर्गर किंग जैसे रेस्तरां हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button