बिंदकी कस्बे में आयोजित कराटे बेल्ट परीक्षा में 11 खिलाड़ियों ने हासिल की येलो बेल्ट

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। बिंदकी कस्बे के वारियर्स स्पोर्ट्स अकादमी में रविवार को कराटे बेल्ट परीक्षा हुई। इसमें अकादमी के साथ अन्य युवा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में 11 खिलाड़ियों ने परीक्षा पासकर येलो बेल्ट हासिल की।
बच्चों के कोच सौरभ ने अभिभावकों और गोजुरियु कराटे यूथ के संस्थापक आशीष मिश्रा ने परीक्षा ली। बालिका वर्ग में छह साल की आरोही, सानवी गुप्ता, काजल यादव व अंजली रहीं। बालक वर्ग में आयान डेनियल, अब्दुला, समद खान और आदित्य सफल रहे।
सभी खिलाड़ियों को येलो बेल्ट और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कोच सौरभ ने बताया कि कराटे आत्मरक्षा के लिए बहुत उपयोगी है।




