जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर की हुई घोषणा, ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी से हुआ स्वागत

अनूपपुर जिला कांग्रेस कमेटी की नई घोषणा ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच हुई। जेपी श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, हरि शंकर (पल्लू) दुबे को उपाध्यक्ष, निर्भय नारायण राव और संतोष यादव को महामंत्री, नरोत्तम दास को सचिव तथा धर्मदास को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।घोषणा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। नई टीम के गठन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला।
सुमिता शर्मा,अनूपपुर/मध्य प्रदेश। जिला कांग्रेस कमेटी की नई घोषणा ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच हुई, जिसमें कोयलांचल क्षेत्र से जुड़े कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर जेपी श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, हरि शंकर (पल्लू) दुबे को उपाध्यक्ष, निर्भय नारायण राव और संतोष यादव को महामंत्री, नरोत्तम दास और धर्मदास को क्रमशः सचिव एवं सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।
घोषणा कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल सिंह परिहार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पल्लू दुबे, किसान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम नारायण सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष धनंजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। गिरिजेश श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, मुकेश राजभर, आशीष राव, नवी रसूल, छोटू पाण्डेय, रविन्द्र लालू केवट, कृष्णा तिवारी, मनोहर जायसवाल, राहुल जायसवाल, सद्दाम अंसारी, पार्षद पवन सिंह, सिरवन सिंह, संतोष सिंह, गोविंद, गोपाल, विपिन दुबे, शिवनाथ यादव, गोपाल चौहान, आलोक सिंह, सोमनाथ केवट, संदीप पनिका, क्रांति, पिंटू, संजीव प्रजापति, इमरान खान बंटी, संजय राव, इश्तियार खान सोनू, शमशेर पठान, शाहिद, तिलक अंसारी, मकसूद आलम, गौर चंद, केस्टो दादा, मानिकपुरी, रविन्द्र मौर्य, अजय चतुर्वेदी, विवेक सिंह, दिलीप दहिया, राकेश कोल, अभिषेक चौहान, दिलीप केवट, अरविंद यादव, अविनाश, कमल और विजय मोहंती सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
जिला कांग्रेस कमेटी की इस घोषणा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। आतिशबाजी और बैंड बाजे के साथ हुए स्वागत ने इसे एक बड़े राजनीतिक आयोजन का रूप दिया। नई टीम के गठन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और जोश देखने को मिला।





