प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन

सचिन पाण्डेय,कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। यूपी के कौशाम्बी जिले में उत्तर प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को किसान सम्मेलन एवं विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने का कार्यक्रम उदयन सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पी.के. शुक्ला एवं भूमि संरक्षण अधिकारी विपिन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार ने कृषकों को खेती के बारे में जानकारी प्रदान की तथा जैविक खेती/प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। भूमि संरक्षण अधिकारी ने भूमि संरक्षण अनुभाग द्वारा संचालित खेत-तालाब योजना में लाभ प्राप्त करने के लिए जागरूक किया।मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य ने कृषकों को मत्स्य विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उप कृषि निदेशक ने उपस्थित सभी कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री की महत्ता के बारे में बताया।
कार्यक्रम में कृषकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया,जिसमें कृषक शैलेन्द्र कुमार व आलोक कुमार को कृषि यंत्र पर अनुदान प्राप्त करने के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पी.एम. कुसुम योजनान्तर्गत सोलर पम्प की स्थापना के लिए कृषक रत्नाकर सिंह,राम नरेश, सुमित्रा देवी एवं सुभाषचन्द्र को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री गौ-संवर्धन योजना के अन्तर्गत अखिलेश दत्त शुक्ल एवं संजय शुक्ल को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button