राजस्थान में कुदरत का कहर, पक्की छत तोड़ आसमान से आई मौत

बूंदी/राजस्थान। राजस्थान के बूंदी जिले की आकाशीय बिजली गिरने से तीन जनों की मौत हो गई। दबलाना थाना क्षेत्र रघुनाथपुरा गांव में यह दर्दनाक हादसा हुआ। सास, दामाद और नातिन सहित तीन लोग इस हादसे में काल का ग्रास बन गए। आकाशीय बिजली के तेज धमाके से मकान की छत की पट्टियां भरभरा टूट गई। आकाशीय बिजली गिरने के मकान में सो रहे एक ही परिवार के तीन जनों की दर्दनाक मौत हुई, तो गांव में कोहराम मच गया। बिगड़े मौसम में लोग आकाशीय बिजली गिरने की घटना से दहशत में हैं।
इस हादसे में मरने वालों में मां-बेटी और घर का बड़ा दामाद भी शामिल है। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। क्षेत्रीय नायाब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह हाडा मौके पर पहुंचे हैं। घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया जा रहा है। हादसे में गंभीर घायल महिला को बूंदी अस्पताल में रेफर किया गया है।
शुक्रवार देर रात मौसम अचानक मौसम बिगड़ा सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। तभी अचानक बिजली गिरने से मकान की छत टूट गईं। पट्टीयों के नीचे दबने से महिला कर्मा बाई, दामाद बाबूलाल और उसकी बेटी दिव्या की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य सदस्य टिन शेट के नीचे सो रहे थे। वो भी घायल हो गए। घायल हीरा बाई, गिरजा और लखन को दबलाना अस्पताल मे प्राथमिक उपचार करवाया गया। गंभीर घायल महिला को बूंदी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से गांव में मातम पसरा गया। आसपास मौजूद घरो मे चूल्हे नहीं जले हैं। वहीं परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button