मुंबई पुलिस ने फर्जी सीबीआई गैंग का किया भंडाफोड़

मुंबई/एजेंसी। महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों से पैसे ऐंठता था। दरअसल, इस ठग का एक पूरा गैंग है. फिलहाल गैंग के दो आरोपियों का अभी पता लग पाया है। जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, दूसरा साथी दुबई में रहता है। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने ठगी का नया ही तरीका ढूंढ निकाला था। इसी से इन लोगों ने कई लोगों को लाखों का चूना लगाया है।
ये लोग उन लोगों को निशाना बनाते थे जिन्होंने ऑनलाइन कुछ सामान मंगवाया होता था और उनका पार्सल आना होता था। ये ठग सीबीआई अधिकारी बनकर ग्राहकों को फोन करते। फिर कहते कि आपके पार्सल में नारकोटिक्स जैसे चरस, गांजा, हेरोइन मिला है। इसलिए हम आपके खिलाफ केस दर्ज करने जा रहे हैं।
फिर उन्हें कहते कि पैसे देकर मामला रफा-दफा किया जा सकता है. लोग भी इन्हें असली सीबीआई अधिकारी समझकर पैसे दे देते। ताकि उन पर कोई केस न हो। लेकिन ठगी का शिकार एक महिला ने पुलिस में इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उससे 14 लाख रुपये की ठगी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button