मथुरा के ढाबे पर देह व्यापार: खाने के मेन्यू की तरह दिखाते थे लड़कियां

मथुरा,(उत्तर प्रदेश)। मथुरा के थाना छाता क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को हाईवे किनारे स्थित ब्रजभूमि ढाबे पर छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा किया। पुलिस ने ढाबे के कमरों से तीन युवतियों समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चार युवक मौका पाकर भाग गए। ये ग्राहक बताए गए हैं। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि पकड़ी गईं दो युवतियां ग्वालियर की और एक पलवल की रहने वाली है। ये तीनों वृंदावन में किराये पर कमरा लेकर रहती थीं। पुलिस ने देह व्यापार के मामले में ढाबा संचालक दो भाइयों को भी गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ढाबे पर आने वाले ग्राहकों की डिमांड पर दलाल इन युवतियों को बुलाते थे। पुलिस अब यह जानकारी जुटाने में लगी है कि इस अनैतिक कार्य में और कौन-कौन लोग लिप्त हैं। युवतियां देह व्यापार में कैसे फंसीं।
सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि ब्रजभूमि ढाबे में देह व्यापार की सूचना मिली थी। उन्होंने कोतवाल अशोक कुमार और पुलिसकर्मियों के साथ ढाबे पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान चार युवक तो भाग गए, जबकि दो ढाबा संचालक समेत सात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में तीन युवतियां हैं। सीओ ने बताया कि पकड़े गए ढाबा संचालक भाई विक्रम और भगत हैं। दो दलाल बल्लो निवासी महराना (बरसाना) और लक्ष्मण निवासी छाता कस्बा हैं। सभी के खिलाफ देह व्यापार में मुकदमा दर्ज किया है। भागे हुए चार ग्राहकों की तलाश की जा रही है। इनकी जानकारी जुटा ली गई है।सीओ ने बताया कि ग्वालियर की दोनों युवतियां वृंदावन में करीब एक साल से किराए पर रह रही थीं। ढाबे पर बने ऊपर तीन कमरों में देह व्यापार चल रहा था। ग्राहकों के लिए ढाबा संचालक की सहमति से दोनों दलाल युवतियों को एक हजार रुपये में बुलाते थे। ग्राहक से ढाई हजार रुपये लेते थे।25 अगस्त को थाना हाईवे क्षेत्र के मोहन पैलेस मैरिज होम के पीछे चैतन्य लोक कॉलोनी में एक मकान में देह व्यापार का खुलासा हुआ था। पुलिस ने यहां से पांच महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button