बरसाना में वीके बृजवासी भोजनालय में टॉयलेट के पानी से बर्तन धुलता मिला लड़का

A boy was found washing utensils with toilet water at VK Brijwasi restaurant in Barsana

मथुरा/उत्तर प्रदेश। बरसाना में वीके बृजवासी भोजनालय में टॉयलेट के पानी से बर्तन धोने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने संचालक शेर खां को गिरफ्तार कर लिया है और होटल को बंद कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद की गई, जिसमें एक नाबालिग लड़के को शौचालय के पानी से बर्तन धोते हुए दिखाया गया था। वीडियो में लड़का कमोड के बगल में बैठकर बर्तन धुलता नजर आ रहा है। पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नाबालिग को मुक्त कराया। जांच में पता चला कि आरोपी धार्मिक नाम का इस्तेमाल कर रहा था।
इस होटल में एक नाबालिग द्वारा शौचालय के पानी से बर्तन साफ करने का वीडियो कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। गोवर्धन रोड पर स्थित वीके बृजवासी होटल में नाबालिग लड़का शौचालय के पानी से बर्तन साफ कर रहा था। इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है। पता चला कि वीके बृजवासी के नाम से शेरगढ़ निवासी शेर खां होटल चला रहा था।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में जो नाबालिग कर्मचारी बर्तन धुलता हुआ दिख रहा है, वह संचालक शेर खां का भांजा है। इस दौरान पुलिस श्रम विभाग के अधिकारियों को बुलाकर कार्रवाई की। कस्बा इंचार्ज अवधेश पुरोहित ने बताया कि कई दिन से वीडियो प्रसारित हो रहा था। जांच में पता चला कि धार्मिक नाम बदलकर उक्त होटल को एक मुस्लिम चला रहा था। होटल भी बंद करवा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button