खखरेरु क्षेत्र में चोरी का ग्राफ बढ़ा, चोरों के हौसले बुलंद, सब्जी खरीद रहे लेखपाल की बाइक हुई चोरी

The graph of theft increased in Khakhreru area, the spirits of the thieves are high, the bike of the Lekhpal who was buying vegetables was stolen

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। जिले के खखरेरु कस्बा में शनिवार शाम सब्जी खरीद रहे एक रिटायर्ड लेखपाल की बाइक चोर उठा ले गए। खखरेरु थाना क्षेत्र में हो रहीं ताबड़तोड़ चोरी में एक और इजाफा हो गया। बेखौफ़ चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर नें स्थानीय पुलिस की नाकामी की पोल खोल दी।
खखरेरु थाना क्षेत्र में बीते 10 दिनों में यह तीसरी चोरी की घटना सामने आई हैं जहां बेखौफ़ चोर दिन रात लोगों को चकमा देकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। बता दें की अभितक स्थानीय पुलिस एक भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर पाई जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। एक नया मामला प्रकाश में फिर आया जहां पूर्व लेखपाल जगदीश प्रसाद द्विवेदी, निवासी सलवन शनिवार साम को खखरेरु कस्बा साग सब्जी लेने आया हुआ था। तभी अपनी बाइक को ग्रामीण बैंक स्तिथ ख़डी करके सब्जी खरीदने लगा इस दौरान ज़ब पीड़ित अपनी बाइक के पास पहुंचा तो बाइक मौके पर नहीं मिली। पीड़ित नें कुछ देर इधर उधर खोजबीन की इस पश्चात बाइक का कही पता नहीं लगा। हलाकि पीड़ित नें फ़ौरन घटना स्थल करीब लगे दुकानों के सीसीटीवी कैमरे चेक करवाया तो एक अज्ञात चोर बाइक को ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे नें कैद हो गया हैं। जिसके आधार पर पीड़ित नें स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए चोर को पकड़ने की गुहार लगाई। मामले को लेकर थानाध्यक्ष बच्चे लाल प्रसाद नें बताया की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button