हैदराबाद की यूट्यूबर बोनु काेमाली ने मां को मैसेज भेजने के बाद किया सुसाइड

हैदराबाद/एजेंसी। तेलंगाना के हैदराबाद से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक उभरती हुई यूट्यूबर ने लव अफेयर में ब्रेकअप के बाद सुसाइड कर लिया। 21 साल की बोनु कोमाली बीएससी की स्टूडेंट के साथ पार्ट-टाइम यू्ट्यूबर भी थी। बोनु कोमाली ने अपने फ्लैट पर ही यह कदम उठाया। बोनु कोमाली की मौत से उनके फैंस सदमे में हैं। बोनु कोमाली ने घटना से पहले कुवैत में रह रही अपनी मां को आखिरी मैसेज भेजा था। इसमें मां से भाई का ख्याल रखने को कहा।
हैदराबाद पुलिस जांच से पता चला कि कोमाली एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ लव अफेयर में थीं। पिछले दिनों ब्रेकअप और आपसी विवाद के कारण वह गहरे तनाव में पहुंच गई थीं। पुलिस ने बोनु कोमाली के मोबाइल फोन और दूसरे रिकॉर्ड्स के आधार पर जांच कर रही है। बोनु कोमली हैदराबाद की एक उभरती हुई यूट्यूबर थीं। बोनु कोमाली मूलरूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की रहने वाली कोमाली पिछले करीब एक साल से हैदराबाद में बीएससी की पढ़ाई कर रही थीं और साथ ही लाइफस्टाइल वीडियो बनाकर यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हो गई थीं।
पुलिस को 23 फरवरी की सुबह (सोमवार) जब बोनु कोमाली का शव पंखे से लटका मिला, तो हर कोई सन्न रह गया। जांच में पता चला है कि मौत को गले लगाने से ठीक पहले उन्होंने कुवैत में रह रही अपनी मां को एक आखिरी मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था कि आपसे बहुत प्यार करती हूं मम्मी। उन्होंने इस इमोशनल मैसेज में अपनी मां से अपने छोटे भाई का ख्याल रखने की भी गुजारिश की। पुलिस अभी तक यूट्यूबर के दर्दनाक कदम के पीछे उनकी उलझी हुई लव स्टोरी को वजह मान रही है। पुलिस को एक डायरी मिली हैं। इसमें बोनु काेमाली ने लिखा है कि मैं अभी भी उस आदमी का इंतजार कर रही हूं जिसके साथ मैं तीन साल से रिलेशनशिप में थी। बोनु ने यह भी लिखा है कि मैं जानती हूं वो मेरा नहीं है। पुलिस इन्हें बोनु के सैड नोट्स मा रही है।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोमाली पिछले तीन सालों से एक 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ रिलेशनशिप में थीं। वह भी एक यूट्यूबर है। बोनु कोमाली ने जिस दिन सुसाइड किया। उससे पहले उनका बॉयफ्रेंड से झगड़ा हुआ था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बोनु ने छह महीने पहले भी अपनी जान देने की कोशिश की थी। बोनु के सुसाइड खुलासा तब हुआ जब मां ने कुवैत से बार-बार कॉल किया, लेकिन बोनु ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद मां ने हैदराबाद में परिचित को फ्लैट पर भेजा। इसके बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो बोनु पंखे से लटकी थी।




