मोती नगर के फन सिनेमा में लगी आग, घटना के वक्त अंदर से थे 70 लोग

नई दिल्ली। दिल्ली के मोती नगर स्थित फन सिनेमा में रविवार दोपहर आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने मिलने पर दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग सिनेमा घर के प्रोजेक्टर रूम में लगी थी। घटना के वक्त सिनेमा घर के ऑडी 3 में तीन कर्मचारियों समेत 67 लोग फिल्म देख रहे थे। हालांकि सभी को वक्त रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिल्म देखने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button