गोरखपुर में स्टंटबाज सिपाही का वीडियो वायरल, हाथ छोड़ के चलाता है बुलेट

एसपी सिटी ने दिए जांच के आदेश

गोरखपुर/उत्तर प्रदेश। गोरखपुर में एक वीडियो वायरल हुआ जिसने पुलिस की ही साख पर बट्टा लगाने का काम किया है. रविवार को वायरल हुए एक वीडियो में एक सिपाही हाथ छोड़कर बाइक चलाते दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कैंट थाना के सामने का है। राहगीर द्वारा बनाए गए फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जानकारी होने के बाद एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की बात कही है।
बता दें, रविवार को एक सिपाही का वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहा है. दरअसल, गोरखपुर के कैंट थाने के ठीक सामने एक सिपाही सर पर पगड़ी बांधकर बुलेट पर सवार होकर बीच सड़क पर स्टंट करते हुए नजर आया। यह देख रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों ने उसकी तस्वीरें खींच ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो में सिपाही खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा है और हवा में हाथ फैलाकर बैलेंस बनाने की कोशिश करता दिख रहा है। उसके सिर पर हेलमेट भी नहीं है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कानून के रक्षक ही इस तरह नियम कानून को ताक पर रखेगें तो क्या ही होगा. यही आम नागरिक की हरकत होती तो उसके साथ बहुत बुरा होता, एक सिपाही ऐसा करें तो कुछ नहीं?
बता दें, पिछले दिनों भी ऐसा ही एक मामला रामगढ़ ताल क्षेत्र के पास भी देखने को आया था, जब एक सिपाही बाइक पर स्टंट करते दिखा था और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले की जानकारी तत्कालीन एसएसपी को हुई तो उन्होंने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। वहीं वर्तमान मामले की जानकारी को लेकर एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर सिपाही पर विभागीय कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button