इस्कॉन मंदिर में अव्यवस्था पाए जाने पर दिल्ली पुलिस के कई कर्मी हुए सस्पेंड

बाहरी दिल्ली। शाहाबाद डेरी थाने के इंस्पेक्टर समेत 28 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक निलंबित किया। दरअसल, सीपी इस्‍कॉन मंदिर में अचानक पहुंच गए और मंदिर में अव्‍यवस्‍था थी। भीड़ प्रबंधन का कोई इंतजाम नहीं था।
इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया है। यह कदम कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीरता को दर्शाता है।
दरअसल कल रोहिणी सेक्टर 37 में पीएम की रैली है। रोहिणी में ही हेलीपैड भी बना हुआ है। जहां से वापसी में पीएम हेलीकॉप्टर से लौटेंगे। सीपी पहले पंडाल को देखने गए। वहां के बाद इनको हेलीपैड जाना था। डीसीपी को सूचना थी कि वो हेलीपैड आएंगे। उसके बाद इस्‍कान मंदिर जाएंगे। लेकिन सीपी पहले इस्‍कान मंदिर ही देखने पहुंच गए। यहां कई स्टाफ ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button