आजमगढ़ में तेज रफ्तार ट्रेलर से टक्‍कर के बाद खाई में जा गिरी रोडवेज बस, 1 यात्री की मौत, 15 घायल

आजमगढ़,(उत्तर प्रदेश)। आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर से आमने-सामने की टक्‍कर में बस के परखच्‍चे उड़ गए। टक्‍कर के बाद बस खाई में जा गिरी। बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई जबकि 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को आनन-फानन जिले से सटे जनपद जौनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस प्रयागराज से गोरखपुर जा रही थी। राप्तीनगर डिपो की यह बस बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन के पास हुई दुर्घटनाग्रस्‍त हुई है।
यह घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। राप्‍तीनगर डिपो की बस प्रयागराज से गोरखपुर जा रही थी। वह बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन गांव के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से टक्‍कर हो गई। इस बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। यात्रियों की चीखपुकार सुनकर स्‍थानीय लोग घटनास्‍थल की तरफ दौड़े। पुलिस भी आई। सभी लोगों ने मिलकर घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया। इस दौरान एक घायल यात्री की मौत हो गई। अन्‍य घायलों का जिला अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button