राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंघ फतेहपुर की मासिक बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मान सामारोह हुआ संपन्न

फतेहपुर,(उत्तर प्रदेश)।आज राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंघ फतेहपुर कि मासिक बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मान सामारोह शहर के वेलकम मेर्रिज हाल शादीपुर फतेहपुर मे संपन्न हुई।जिसमें बैठक कि अध्यक्षता कर रहे संगठन के जिलाअध्यक्ष पं अंकित दीक्षित जी ने समाज को एक सूत्र मे पिरोने का संकल्प दिलाया एवं सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया और जनपद मे होने वाले नगर निकाय चुनाव मे अपने समाज कि ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित कराने का संकल्प दिलाया।
वहीं बैठक मे ज़िला संरक्षक एवं बिन्दकी नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्री शांतिलाल तिवारी जी का समर्थन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष पं अंकित दीक्षित, ज़िला संरक्षक शांतिलाल तिवारी जी, ज़िला मंत्री देवकांत अवस्थी जी, ज़िला संगठन मंत्री मयंक मिश्रा जी, ज़िला संगठन मंत्री गोल्डी दुबे जी, छात्र संघ अध्यक्ष नितिन तिवारी, ज़िला प्रवक्ता भोले द्विवेदी जी, ज़िला प्रचार प्रसार मंत्री शुभम दीक्षित जी, आदर्श अवस्थी जी, अलोक द्विवेदी जी एवं अन्य विप्र साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button