आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार के उड़े परखच्चे, दो विदेशी महिलाओं समेत 3 की मौत
Car smashed into pieces after it collided with a truck on Agra-Lucknow Expressway, 3 people including 2 foreign women died

इटावा/उत्तर प्रदेश। यूपी इटावा से एक खौफनाक हादसा सामने आया है। शनिवार देररात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में दो विदेशी महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में घायल तीन लोगों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर मॉर्चूरी में रखवाया है।
ऊसराहर थाना क्षेत्र स्थित आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा कर पीछे की तरफ से जा घुसी। कार क्षतिग्रस्त होकर ट्रक में फंस गई। रात के अंधेरे में पुलिस को रेस्क्यू कर तीनों शवों को निकालने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। जिसमें दो विदेशी महिलाओं समेत कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी सूचना विदेश मंत्रालय और रूस और अफगानिस्तान के दूतावास को भेजी है।
इस दर्दनाक हादसे में कार सवार अफगानिस्तान की नाज (30), उनकी रुसी मित्र कैथरीन (20) और दिल्ली के रहने वाले कार चालक संजीव (20) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके आलावा में कार में नाज की बहन अतीफा (25), कृष्टीन (20) और दिल्ली निवासी राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार सफाई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।




